गणितीय संक्रियाएं (Mathematical operations) के अंतर्गत आने वाले प्रश्नों मे गणितीय व्यंजकों (+, -, ×, ÷) से युक्त या P, Q, R, S तथा अन्य संकेतों से युक्त अंकों की गणितीय व्यंजक दी जाती हैं तथा आपको दिए गए व्यंजक मे प्रयुक्त चिन्हों को प्रश्नानुसार परिवर्तित करके व्यंजक को BODMAS के क्रम मे हल करना होता हैं।
दिए गए गणितीय व्यंजक मे वास्तविक गणितीय अक्षर युक्त चिन्हों को निर्देशानुसार परिवर्तित करते हुए व्यंजक को हल करने की प्रक्रिया को गणितीय संक्रियाएं (Mathematical operations) कहते हैं
Mathematical Operations Questions Quiz
इन्हे भी देखे
Important Clock Reasoning Questions in Hindi के लिए यहाँ क्लिक करें
BODMAS नियम
B — Bracket (कोष्ठक),
O — of (का),
D — Division (भाग),
M — Multiplication (गुणन),
A — Addition (योग),
S — Subtraction (घटाव)
Types of Mathematical operations Questions in Hindi
गणितीय संक्रियाएं (Mathematical operations) मे आने वाले प्रश्नों को निम्न प्रकारों मे बाँटा गया हैं
वास्तविक चिन्ह प्रतिस्थापन द्वारा समीकरण का मान ज्ञात करना – समीकरण के चिन्हों को प्रश्न मे दी गई जानकारियों/निर्देशों के अनुसार वास्तविक चिन्हों का प्रतिस्थापन करके समीकरण का मान ज्ञात किया जाता हैं।
अंग्रेजी अक्षरों कों वास्तविक चिन्हों मे परिवर्तन – इस प्रकार के पेक्षणों मे अंग्रेजी के स्थान पर गणितीय चिन्हों का मान ज्ञात करना होता हैं।
समीकरण संतुलित करना – प्रश्न के विकल्पों मे दिए चिन्हों का प्रयोग करके दिए गए समीकरण मे सही विकल्प के अनुसार चिन्हों के स्थान की पूर्ति करनी होती है।
समीकरण पर आधारित प्रश्न – कुछ समीकरण किसी विशेष नियम पर आधारित होते है तथा इसी नियम के आधार पर समीकरण को हल करना होता है।
वर्णमाला अखक्षरों के मान पर आधारित प्रश्न – वर्णमाला मे कुछ अक्षरों का मान किसी विशेष विधि द्वारा दिया होता हैं तथा उसी विधि का उपयोग करके प्रश्न मे दिए लुप्त पद को भरना होता है या प्रश्नवाचक शव्द के स्थान पर विकल्प को चुनना होता हैं।