पर्यायवाची शब्द (paryayvachi shabd) से अभिप्राय है ‘समान अर्थ वाले शब्द‘, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछी जाने वाले सामान्य हिन्दी के प्रश्नों में पर्यायवाची शब्दों पर आधारित प्रश्न पूछा जाना स्वाभाविक है, क्योंकि यह विषय बेहद महत्वपूर्ण है।
पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग हम प्रतिदिन करते है परंतु हमे यह ज्ञात नहीं होता कि एक शब्द के अनेक paryayvachi shabd पर्यायवाची शब्द होते है, जिनका प्रयोग किसी वाक्य या बोलचाल मे किया जा सकता है।
परीक्षा की दृष्टि से हमने यहाँ आपके लिए महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों का एक संग्रह Pdf कर रूप में एकत्र किया है तथा पर्यायवाची शब्दों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को यहाँ उपलब्द किया है, जो आपको आगमी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे।
पर्यायवाची शब्द अध्ययन सामग्री
शब्द | पर्यायवाची शब्द |
अर्जुन | पार्थ, भारत, गुड़ाकेश, गांडीवधारी |
अश्व | घोडा, घोटक, हय, बाजि, तुरंग |
अचला | पृथ्वी, धरा, वसुधा, वसुंधरा, महि, धरती |
आँख | दृग, लोचन, चक्षु, नेत्र, अक्षि |
आम | पियम्बू, फलश्रेष्ट, सहकर, पिकप्रिय, पिकबंधु, अमृतफल, रसाल |
आँसू | अश्रु, नयननीर, नेत्रवारि |
आदित्य | सूर्य, रवि, भानु, प्रभाकर, दिवाकर, भास्कर |
आकाशगंगा | मंदाकिनी, नभगंगा, सुरनदी, नभोनदी |
इच्छा | आकांक्षा, ईप्सा, स्पृहा, वांछा, ईहा, लिप्सा, उत्कंठा, लालसा |
ऊँट | उष्ट्र, महाग्रीव, लंबोंष्ठ, क्रमेलक |
ऐश्वर्य | सम्पदा, समृद्धि, ऋद्धि, श्री |
ऐच्छिक | मनचाहा, स्वेच्छाकृत, स्वीकल्प |
औषधि | भेषज, दवा, औषध |
कबूतर | कपोत, पारावत, रक्तलोचन, हारीत, परेवा |
कल्पवृक्ष | परिजात, देवद्रुम, कल्पद्रुम, मन्दार |
कुबेर | धनद, किन्नरेश, यक्षपति, श्रीद, राजराज, धनाधिप, |
कौआ | काक, वायस, एकाक्ष, करट |
केश | अलक, कुंतल, कच |
चाँदनी | चंद्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, जुन्हाई |
चाँदी | रजत, रूपा, रोप्य, रुपक, चंद्रहास |
अहि | उरग, सरिसर्प, पवनाश, भुजंग, पन्नग, सर्प |
नैसर्गिक | प्राकृतिक, स्वाभाविक, वास्तविक |
जल | नीर, उदक, अंबु, तोय, वारि, आब, सारंग, पथ, सर्वमुख |
जीभ | रसना, रसज्ञा, |
झोपड़ी | कुटिया, मड़वा, पर्णकुटी, छानी, कुंज |
तरकस | तूणीर, निषंग, तूण, इषुधी |
तारा | नक्षत्र, तारक, उड़गन, सितारा |
दिन | अहन, वासर, वार, दिवा |
दुर्गा | अभया, अजा, कालिका, कामाक्षी, धात्री, सिंहवाहिनी, चंडिका |
द्रोपदी | सैरंध्री, याज्ञसेनी,कृष्णा |
पुत्री | तनया, आत्मजा, अपत्या, नंदिनी, तनुजा |
परशुराम | भृगुनन्दन, भृगुसूत, भार्गव, परशुधर |
बिजली | दामिनी, चपला, विधुत, क्षणप्रभा |
सरस्वती | इला, भारती, वीणापाणि, वागीश, गिरा, निधात्री, शारदा, वागेश्वरी, |
जनार्दन | मुकुंद, विश्वम्भर, नारायण, अच्युत, जलशायी, चतुर्भुज |
समुद्र | पयोधि, पारावार, वारीश, उदधि, अर्णव, सिंधु, जलधि |
शिव | महेश, मदनारि, चंदमौली, त्रिपुरारि, शम्भू, रुद्र |
लहर | तरंग, वीचि, हिलोर, ऊर्मि |
इंद्राणी | शची, पौलोमी, इंद्रबधू, इंद्रा, महेंद्रि, मधवानी |
बगीचा | निकुंज, आराम, वाटिका, उपवन, उद्यान |
जंगल | कांतार, अरण्य, कानन, विपिन, अटवी |
मार | केतन, अनंग, मन्मथ, मनसिज, मनोभव, रतिपति |
रात | निशा, रजनी, निरशीथ, विभावरी, रैन |
मृगेंद्र | केसरी, नाहर, मृगराज, व्याघ्र, हरि, |
षट्पद | मधुकर, अलि, भृंग, मधुराज, |
मछली | मृतस्य, मीन, सफ़री, झँस, जलतोरि |
निशीथ | रजनी, रात्री, |
क्रोध | अमर्ष, रोष, कोप |
यमुना | सूर्यटनया, तरिणी-तनुजा, कालिंदी, रवितनया, रविसूता, भानुजा |
इन्हें भी देखे –
Paryayvachi Shabd Pdf Download
Paryayvachi Shabd Questions Answers
- निम्नलिखित में से “आविभार्व” का पर्यायवाची शब्द है-
- मृत्यु
- मोक्ष
- वानप्रस्थ
- उत्पत्ति
- ‘नौका’ शब्द का पर्याय बताइए –
- तिया
- तरंगिणी
- तरी
- तरणिजा
- ‘पवन’ का पर्यायवाची शब्द है –
- मिलना
- पूजना
- समीर
- आदर
- ‘खर’ का पर्यायवाची शब्द है –
- खरगोश
- शशक
- मूर्ख
- गधा
- अनिल पर्यायवाची है –
- पवन का
- चक्रवात का
- पावस का
- अनल का
- ‘प्रसून’ शब्द का पर्यायवाची है –
- वृक्ष
- पुष्प
- चंद्रमा
- अग्नि
- ‘नियति’ शब्द का पर्यायवाची है –
- चरित्र
- स्वभाव
- भाग्य
- कर्म
- शाश्वत का पर्यायवाची है-
- आंशिक
- साकार
- चिरतंन
- लौकिक
- सुगंध का पर्यायवाची है –
- इत्र
- सौरभ
- चंदन
- केसर
- बादल का पर्याय है –
- पयोधि
- अंबुज
- अंबुधि
- पयोद
- मृषा का पर्यायवाची है –
- मिथ्या
- मृत्यु
- मुक्ति
- मित्र
- अरविन्द का पर्यायवाची है –
- केवड़ा
- कमल
- गुलाब
- कचवृक्ष
- चपला का पर्यायवाची है-
- ज्वाला
- कंजूस
- भामिनी
- दामिनी
- आनंद का पर्यायवाची है –
- सहकार
- स्पृहा
- प्रमाद
- प्रमोद
- फूल का समानार्थी नहीं है
- पुष्प
- सरोज
- प्रसून
- मंजरी
- झरना का पर्यायवाची शब्द नहीं है –
- उत्स
- स्तोत्र
- स्रोत
- निर्झर
- कौन-सा शब्द भ्रमर का पर्यायवाची नहीं है –
- षट्पद
- मधुकर
- अलि
- प्रभाकर
- लक्ष्मी का पर्यायवाची शब्द है –
- श्री
- पुष्पासव
- राज्ञी
- महीसुर
- पन्नग का पर्यायवाची शब्द है –
- उरग
- पिक
- पिनाक
- केसरी
- हिमांशु का पर्यायवाची शब्द है –
- कलकंठ
- कपीश्वर
- उत्कृष्ट
- रतन्नाकर
