महत्वपूर्ण हिन्दी विलोम शब्द PDF
Vilom Shabd परीक्षाओं में सामान्य हिन्दी विषय से पूछे जाने वाले प्रश्नों में एक या दो अंक के विलोम शब्द के प्रश्न पूछे जाते है, कभी-कभी इनकी संख्या बढ़ जाती है कभी कम भी हो जाती है लेकिन विलोम शब्द के प्रश्नों की उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता क्योंकि (Vilom Shabd) विलोम शब्द परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत सरल विषय है, इसमें आपको ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता नहीं होती है। हमने 200 से ज्यादा महत्वपूर्ण विलोम शब्दों को यहाँ संमलित किया है जो परीक्षाओं में अत्यंत उपोयोगी है तथा आप इन शब्दों का PDF भी Download कर सकते है।
विलोम शब्द का अर्थ = ‘उल्टा या विपरीत’ विलोम शब्द हमेशा सजातीय होते है। संज्ञा का विलोम संज्ञा, सर्वनाम का विलोम सर्वनाम, विशेषण का विलोम विशेषण, क्रिया का विलोम क्रिया पद और क्रिया विशेषण का विलोम क्रिया विशेषण होता है।
उपसर्ग जोड़कर विलोम शब्द
विलोम शब्द के निर्माण में उपसर्गों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विलोम शब्द बनाने वाले उपसर्ग इस प्रकार है
- ‘अ’ उपसर्ग जोड़कर – सभ्य = असभ्य, न्याय = अन्याय, लौकिक = अलौकिक, हिंसा = अहिंसा, सामान्य = असामान्य, स्थिर = अस्थिर, संभव = असम्भव, क्षर = अक्षर, चल = अचल इत्यादि
- ‘अप्’ उपसर्ग जोड़कर – यश = अपयश, उत्कर्ष = अपकर्ष, मान = अपमान, कीर्ति = अपकीर्ति उपकार = अपकार, उपचय = अपचय, मितव्यय = अपव्यय, अभिशरण = अपशरण, शकुन = अपशकुन आदि।
- ‘अन्’ उपसर्ग जोड़कर – अंगीकार = अनंगीकार, उत्तरीत = अनुत्तरित, अस्तित्व = अनस्तित्व, अभिज्ञ = अनभिज्ञ, अनुमत = अनुनमत, प्रतिक्रिया = अनुक्रिया, सायास = अनायास, विग्रह = अनुग्रह, अतिवृष्टि = अनावृष्टि इत्यादि
- ‘निस्, ‘निश्’, ‘निष्’ उपसर्ग जोड़कर – पाप = निष्पाप, सक्रिय = निष्क्रिय, सशुल्क = निःशुल्क, सचेत = निश्चेत, तेज = निस्तेज, सकाम = निष्काम, इत्यादि।
- ‘निर्’ उपसर्ग जोड़कर – सापेक्ष = निरपेक्ष, आदर = निरादर, सामिष = निरामिष, सलज्ज = निर्लज्ज, साक्षर = निरक्षर, भयभीत = निर्भीक, सगुण = निर्गुण, इत्यादि
- ‘दुर्’ उपसर्ग जोड़कर – सुबोध = दुर्बोध, सुव्यवस्थित = दुर्व्यवस्थित, सज्जन = दुर्जन, सम्पन्न = दरिद्र, सदाचारी = दुराचारी, सदाचार = दुराचार, सवेर = देर इत्यादि।
- ‘दुस्’ उपसर्ग जोड़कर – सकर्म = दुष्कर्म, सच्चरित्र = दुष्चरित्र, सुप्राप्य = दुष्प्रभाव, स्वच्छ = दूषित, सुकर = दुष्कर, इत्यादि
- ‘कु’ उपसर्ग जोड़कर – सुपुत्र = कुपुत्र, सुपाच्य = कुपाच्य, सन्मार्ग = कुमार्ग, सुपात्र = कुपात्र, सुकृति = कुकृति, सुबुद्धि = कुबुद्धि, विख्यात = कुख्यात, वज्र = कुसुम इत्यादि।
- ‘वि’ उपसर्ग जोड़कर – सम्मुख = विमुख, पराजय = विजय, राग = विराग, देश = विदेश, योजन = वियोजन, संश्लेषण = विश्लेषण, निरत = विरत, क्षीणकाय = विशालकाय इत्यादि।
- ‘प्रति’ उपसर्ग जोड़कर – वादी = प्रतिवादी, आगमन = प्रत्यागमन, रूप = प्रतिरूप, घात = प्रतिघात, आगामी = प्रतिगामी, इत्यादि
महत्वपूर्ण हिन्दी विलोम शब्द
भाषा के भावों-विचारों को समझने के लिए विलोम शब्द का ज्ञान उपयोगी होता है। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उपयोगी विलोम शब्दों की सूची प्रस्तुत है।
शब्द | विलोम |
---|---|
अनुदार | प्रतिक्रियाशील |
अधिकृत | अनधिकृत |
अंतर्मुखी | बहिर्मुखी |
अश्लील | श्लील |
उज्ज्वल | धूमिल |
ऋजु | वक्र |
ऐहिक | पारलौकिक |
ऋत | अनृत |
गहन | पुलिन |
ज्वलनशील | शमनशील |
सुदिन | दामिनी |
देदीप्यमान | तिमिरांकित |
प्रकाशन | गोपन |
तम | ज्योत्स्ना |
मनसा | कर्मणा |
लब्द | प्रदत्त |
आतप | तन्वंगी |
सुधा | हलाहल |
सृष्टि | प्रलय |
क्षणिक | शाश्वत |
मधुर | कटु |
कृतज्ञ | कृतघ्न |
प्राचीन | अर्वाचीन |
मृदुल | रुक्ष |
व्यास | समास |
दक्षिण | वाम |
परोक्ष | प्रत्यक्ष |
यौवन | जरा |
समिष | निरामिष |
इति | अथ |
दिवस | विभावरी |
उद्यम | आलस्य |
महान | क्षुद्र |
निर्मल | मलिन |
अभिज्ञ | अनभिज्ञ |
स्थावर | जंगम |
गरिमा | लघिमा |
चांचल्य | स्थैर्य |
हेय | ग्राह्य |
अनन्त | अंत |
भूषण | दूषण |
विपत्ति | संपत्ति |
Download PDF 200 Vilom Shabd
इन्हें भी देखे –

प्रश्न उत्तर
- विराट का विलोम शब्द है –
- वृहद
- वृहत
- छोटापन
- क्षुद्र
- तिमिर शब्द का विलोम शब्द है –
- आलोक
- किरण
- रंगीन
- रंगहीन
- अमर का विलोम शब्द है –
- मृतक
- मृत्यु
- मरण
- मर्त्य
- अविभार्व शब्द का विलोम शब्द है।
- अनाविभार्व
- विभाव
- अविभार्व
- तिरोभाव
- उन्मीलन शब्द का विलोम है –
- अनुमीलन
- निमीलन
- अवमीलन
- मीलन
- ह्रास शब्द का विलोम शब्द है –
- हास्य
- वृद्धि
- हँसी
- हस्त
- स्वजाति का विलोम शब्द है –
- अजाति
- कुजाति
- सुजाति
- विजाति
- अमित शब्द का विलोम शब्द है।
- सुमित
- कुमित
- परिमित
- दुर्मित
- निंदा का विलोम शब्द है –
- स्तुति
- संस्तुति
- संवेदना
- स्तवन
- यथार्थ का विलोम शब्द है –
- कृत्रिम
- आदर्श
- उचित
- अनुचित
- संकीर्ण का विलोम शब्द है –
- संक्षेप
- विस्तार
- विकीर्ण
- विस्तीर्ण
- उदात्त का विलोम शब्द है।
- उद्धत
- दानशील
- अनुदात्त
- क्षमावान
- महात्मा शब्द का विलोम शब्द है –
- असभ्य
- भोगी
- दानव
- दुरात्मा
- चपल का विलोम शब्द है –
- गंभीर
- वाचाल
- तिरोभाव
- अभाव
- कौटिल्य का विलोम शब्द है –
- मार्दव
- आर्जव
- मृदुलता
- आर्तव