Modern History आधुनिक भारत का इतिहास मुगल शासन काल से वर्तमान समय तक के कल को आधुनिक भारत कहा जाता है इतिहास के इस टॉपिक में यहाँ Modern History Questions को Quiz के द्वारा हल करने का प्रयास करेंगे इतिहास का मुख्य भाग आधुनिक भारत के इतिहास का है।
अधिकतर परीक्षाओं में मुख्यतः आधुनिक भारत के ही ज्यादा प्रश्न पाए जाते है आधुनिक भारत का इतिहास का समय 1707 ई ० से वर्तमान तक घटित सभी घटनाओं एवं मुख्य दिवस ,प्रमुख युद्ध एवं अंग्रेजों से भारतीयों द्वारा किए गए स्वतंत्रता प्राप्ति के आंदोलनों आदि सभी महत्वपूर्ण घटनाचक्र शामिल है इसलिए ये विषय अत्यंत महत्वपूर्ण बन जाता है।
आधुनिक भारत Modern History Questions in Hindi with answers Quiz
मध्य कालीन भारत का इतिहास Important Gk Question
इन्हें भी देखे –
Ancient History Questions in Hindi Quiz को सॉल्व कर अपना स्कोर देखे
Important Medieval History Questions in Hindi (712-1707ई.)
युरोपियन कॉम्पनीयों का भारत आगमन Modern History Questions in Hindi
- पुर्तगाली 1498 ई मे
- अंग्रेज 1600 ई मे
- डच 1602 ई मे
- डेनिस 1616 ई मे
- फ़्रांसीसी 1664 ई मे
- स्वीडिश 1731 ई मे
Modern History Question in Hindi के महत्वपूर्ण तथ्य
भारत मे पूर्तगलियों , अंग्रेजों , डच , फ़्रांसीसी आदि युरोपियन कॉम्पनीयों का आगमन 15 वीं शताब्दी में ही प्रारंभ हो गया था सर्वप्रथम 17 मई 1498 में पुर्तगाली वास्कोडिगामा समुद्री मार्ग केप ऑफ गुड होप के रास्ते भारत के कालीकट बंदरगाह पहुंचा 1503 मे अल्बुकर्क भारत आया तथा पुर्तगालीयों ने अपना दुर्ग कोचीन में स्थापित किया तथा 1505 में दूसरा दुर्ग कन्नूर में बनाया
- ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 1600 ई में हुई
- हॉकिंग जहांगीर के दरबार मे 1608 ई ० मे आया था
- अंग्रेजों की पहली फेेक्टरी 1611 ई ० मे मसूलिपट्टनम मे खोली
- सर टॉमस रो 1615 ई ० में भारत आया
- 1857 के महान विद्रोह की शुरुआत 10 मई 1857 को मेरठ से हुई
- बंगाल विभाजन 1905 मे हुआ
- मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में हुई
- मार्ले मिन्टो सुधार 1909
राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन संबंधी प्रमुख नारे एवं वचन
- ‘स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है – बाल गंगाधर तिलक
- ‘जय हिन्द – सुभाष चंद्र बोस
- इंकलाब जिन्दाबाद – भगत सिंह
- भारतवर्ष को तलवार के बल पर जीता गया था और तलवार के बल पर ही उसे ब्रितानी कब्जे मे रखा जाएगा – लॉर्ड एल्गिन
- तुम मुझे खून दो मे तुम्हें आजादी दूंगा – सुभाष चंद्र बोस
- वंदे मातरम – बंकिम चटर्जी
मुगल साम्राज्य का पतन Modern History Questions
औरंगजेब की मृत्यु के बाद उसके तीनों पुत्रों मे उत्तराधिकार के लिए युद्ध हुआ। मुअज्जम जो उस समय अफगानिस्तान में था , उसने लाहौर के निकट बहादुरशाह के नाम से अपना राज्याभिषेक कराया और जजाऊ के युद्ध में आजम तथा बीजापुर के युद्ध में काम बख्श को मार डाला। ये दोनों इसी के भाई थे । बहादुरशाह (1707-12 ई.) ने मराठों ओर राजपूतों के प्रति मैत्रीपूर्ण नीति अपनाई तथा मराठा नेता शाहू को आजाद किया।
जहांदारशाह (1712-13 ई.) जुल्फिकार की मदद से सिंहासन पर बैठा। इसने आमेर के राज्य जय सिंह को मिर्जा राजा की उपाधि के साथ मालवा का सुबेदार तथा राजा अजीत सिंह को गुजरात का सुबेदार बनाया, जजिया कर बंद कराया था। इसे लापरवाह एवं लंपत मूर्ख कहते थे
फर्रूखसियर (1713-1719 ई.) सैय्यद बंधुओ की मदद से सिंहासन मिला। इसी के काल मे सिख गुरु बंदा बहादुर को फांसी दी गई। उसने 1717 ई. मे ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए व्यापारिक लाभ का शाही फरमान जारी किया, जिसे कंपनी का Magna Carta कहा गया । फर्रूखसियर सैय्यद बंधुओं से आजाद होना चाहता था लेकिन सैय्यद बंधुओं ने पेशवा बालाजी विश्वनाथ से संधि कर के मराठों की सहायता से फर्रूखहसियर को अंधा करवाकर उसकी हत्या करवा दी
बहादुर शाह द्वितीय अंतिम मुगल बादशाह था। प्रसिद्ध शायर होने के कारण इसे जफर भी कहा जाता है 1857 के विद्रोह में साथ देने के कारण इसे गिरफ्तार कर रंगून निर्वासित कर दिया जहां इसकी 1862 में मौत हो गई। आप आधुनिक भारत का इतिहास का अध्ययन किसी भी पुस्तक से कर सकते है