Ancient History Questions in Hindi उत्तर के हिमालय से दक्षिण में समुद्र तक फैला ये महाद्वीप भारतवर्ष के नाम से जाना जाता है, जिसे महाकाव्य एवं पुराणों में भरत का देश तथा यहाँ के निवासियों को भारती यानी भरत की संतान कहा गया है। Ancient History के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डालते है तथा इनसे संबंधित Questions in Hindi भाषा में समझे भारतीय इतिहास को अध्ययन की सुविधा के लिए इसे तीन भागों में बाँटा गया है –
भारतीय समाज एवं संस्कृति आज जिस स्थिति में है ,उनके संदर्भ में भारत के अतीत का अध्ययन विशेष महत्व रखता है क्योंकि वर्तमान भारत की जड़े अतीत से जुड़ी हुई है । अतीत में हुआ विकास ही क्रमिक रूप से चलता हुआ आज के युग मे पहुँचा है । प्राचीन भारत के इतिहास के अध्ययन से हम यह पता लगा सकेंगे कि वर्तमान स्थिति की जड़े कहाँ है ? तथा यह भी पता लगा सकेंगे की Indian ancient history Hindi का विकास कब , कहाँ , और कैसे हुआ था ?
सामान्य ज्ञान के मुख्य विषय इतिहास में प्राचीन इतिहास में मुख्यतः सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है अध्ययन की सुविधा के लिए इतिहास को तीन भागों में बांटते है , मुख्य Ancient History Questions in Hindi के लिए नीचे दिए गए क्विज़ में जाकर देखे तथा अपनी ग्रेड जाँचे
Indian ancient history Questions in Hindi को हल करें
प्राचीन भारतीय इतिहास Indian Ancient History Questions in Hindi
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोतों को चार वर्गों में विभाजित किया जाता है
- धर्म ग्रंथ
- ऐतिहासिक ग्रंथ
- विदेशियों द्वारा विवरण
- पुरातात्विक स्रोत
धार्मिक ग्रंथ स्रोत
ब्राह्मण साहित्य : ऋग्वेद , सामवेद , यजुर्वेद , अथर्ववेद ,ब्राह्मण , आरण्यक , उपनिषद , महाभारत ,रामायण ,पुराण
ऐतिहासिक स्रोत : राजतरंगिणी ( कल्हण ), पृथ्वीराज रासो ( चंद्रबरदाई ), हर्षचरित्त 9 बाणभट्ट ), मुद्राराक्षस ( विशाखदत्त ), अर्थशास्त्र 9 कोटिल्य ), अभिज्ञानशकुंतलम् (कालिदास ), स्वप्नवासवदत्ता ( भास )
कुछ राजाओ द्वारा रचित साहित्य
हाल ( सातवाहन ) – गाथा सप्तशती
महेंद्रवर्मन (पल्लव )- मत् विलास प्रहसन
हर्ष वर्धन – रत्नावली , नागानन्द , प्रियदर्शिका
सोमेश्वर चालुक्य ) – मान सोल्लास
विदेशियों द्वारा विवरण Indian ancient history in Hindi
- हेरोडोटस : हेरोडोटस को का पिता कहां जाता है इन्होंने हिस्टोरिका नामक पुस्तक की रचना कि
- मेगास्थनीज : सेल्यूकस के राजदूत के रूप मे चन्द्रगुप्त मोर्य के दरबार मे रहा तथा इण्डिका कि रचना की।
- टॉमली : टॉमली की ज्योग्राफी (150 ई ० के आस पास )में प्राचीन भारतीय भूगोल की जानकारी मिलती है ।
- प्लिनी : प्लिनी की नेचुरलीस हिस्टोरिका भारत और इटली के मध्य होने वाले व्यापारिक संबंधों की जानकारी देती है ।
- फ़ाहियान या फ़ाशियान : यह चन्द्र गुप्त द्वितीय के शासन काल में भारत आया था इसने फू-को-की पुस्तक की रचना की।
- ह्वेन सांग ( युवान चवांग ) : यह हर्ष वर्धन के समय ६२९ ई में भारत आया और सी-यू-की नामक पुस्तक की रचना की ।
- अल्बरूनी : यह महमूद गजनवी का समकालीन था इसने तहकीक-ए-हिन्द (किताब- की-हिन्द) रचना की ।
- प्रागैतिहासिक काल
- पूरा पाषाण काल (अज्ञात काल से 8000 ई ० पू ० )
- मध्य पाषाण काल (8000 ई० पू० से 4000 ई ० पू ० )
- नव पाषाण काल (4000 ई०पू ० से 2500 ई ० पू ० )
- उत्तर पाषाण काल
- सिंधु घाटी सभ्यता (2500 ई ० पू ० से 1500 ई ० पू ० )
- वैदिक सभ्यता (1500 ई ० पू ० से 600 ई ० पू ० )
- ऐतिहासिक काल
- प्राचीन भारत का इतिहास (600 ई ०पू ० से 712 ई ० )
- मध्य कालीन भारत का इतिहास (712 ई ० से 1707 ई ० )
- आधुनिक भारत का इतिहास 1707 ई ० से वर्तमान काल तक )
Ancient History questions in Hindi याद रखने योग्य बातें
- पहिये का आविष्कार नव पाषाण काल में हुआ
- मनुष्य द्वारा घर बनाने की प्रवृत्ति का आविष्कार पूरा पाषाण काल मे हुआ था
- पहिये का आविष्कार नव पाषाण काल में हुआ
- मनुष्य द्वारा घर बनाने की प्रवृत्ति नव पाषाण काल में सीखी
- मनुष्य ने सबसे पहले तांबा धातु का प्रयोग किया एवं प्रथम औजार कुल्हाड़ी था
- खेती का प्रथम उदाहरण महरगड़ से प्राप्त हुआ था पहली फसल गेहूँ थी
वेदों से मुख्यत पूछे जाने वाले Ancient History Question in Hindi
वेदों की संख्या चार है
- ऋग्वेद (यह सबसे प्राचीन वेद है इसमें १० मण्डल 1028 सूक्ति था 10462 रचना है ,ऋग्वेद की पाँच शाखाएं है )
- देवता सोम का उल्लेख नवें मण्डल में है
- गायत्री मंत्र का उल्लेख तीसरे मण्डल में है जिसकी रचना विश्वामित्र ने की थी
- यजुर्वेद ( यह वेद पद्य एवं गद्य दोनों में लिखा है , इसके दो भाग हैं
- कृष्ण यजुर्वेद
- शुक्ल यजुर्वेद
- सामवेद ( इस वेद मे संगीत की जानकारी मिलती है इसलिए इसे भारतीय संगीत का जनक कहते हैं )
- अर्थवेद ( इसे आधुनिक वेद भी कहते है इसमें तंत्र मंत्र , चिकित्सा ,जादू टोना ,विवाह, एवं प्रेम आदि का वर्णन है , इसकी दो शाखायें है
- पिप्पलाद
- शॉनक
Ancient History Questions question quiz in Hindi
यहां आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण ancient GK questions का quiz के द्वारा समावेश किया गया है अतः आप इन प्रश्नों का सही उत्तर देकर अपना स्कोर जान सकते है तथा आपका सही मार्गदर्शन हो सके।
यहाँ हमने आपके लिए केवल मुख्य प्रश्नों का समावेश किया है जो आपको सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। इन प्रश्नों को सम्पूर्ण Ancient History से चुना गया है जो या तो पहले किसी परीक्षा में आ चुके है या आने की संभावना है।