रसायन विज्ञान(Chemistry Gk Question Answer), विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत पदार्थों के गुण (properties), संघटन (composition), संरचना (structure), उनके आपसे सम्बन्ध (mutual relations among substances) व उनमें होने वाले परिवर्तन (changes) इत्यादि का अध्ययन किया जाता है। ‘रसायन विज्ञान’ अर्थात् Chemistry शब्द की व्युत्पत्ति Egypt देश के शब्द ‘कीमिया’ से हुई है, जिसका अर्थ है – काला रंग। इसके अध्ययन को ‘केमिटेकिंग (chemeteching) कहा जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले Basic Chemistry Questions के लिए नीचे दिए Quiz को हल करें एवं अपना स्कोर देखे। इस Quiz के द्वारा आप अपनी तैयारी को परख सकते हैं।
Chemistry Gk Question Answer For Competitive Exams
विज्ञान के अन्य विषय भौतिक विज्ञान (Physics)के महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए यहाँ click करें तथा इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को अपने अध्ययन सामग्री में शामिल करें – Important Physics Questions in Hindi
Chemistry in India भारत में रसायन विज्ञान
भारत में रसायन का अध्ययन उतना ही पुराना है जितना वैदिक साहित्य। प्राचीन वैदिक साहित्य में धातु, धातु कर्म, रस विद्या, द्रव्यों के दहन आदि से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण तथ्य निहित है। वैदिक साहित्य के अनुसार ब्रह्मांड पाँच तत्वों से मिलकर बना है। अथर्ववेद में सोना, टीन, लोहा तथा तांबा आदि का वर्णन मिलता है। महान भारतीय वैज्ञानिक कणाद ने अपने प्रख्यात ग्रंथ वैशेषिक दर्शन में अपना परमाणुवाद तथा पाँच तत्वों की प्रकृति का संक्षिप्त वर्णन किया है। इसके अलावा चक्रपाणि, कौटिल्य, नागार्जुन, सुश्रुत, वृन्दा आदि विद्नों ने रसायन विज्ञान को महत्वपूर्ण योगदान दिए है। नागार्जुन नें विभिन्न प्रकार के रसों का निर्माण किया इसलिए इन्हे रस विद्या का जनक माना जाता है। आधुनिक रसायन विज्ञान का पिता लेवायसिये को कहा जाता है। इन्होंने ही द्रव्यमान संरक्षण का सिद्धांत प्रतिपादित किया था।
रसायन विज्ञान की उप शाखाएं
रसायन विज्ञान का अत्यादिक विस्तार हो जाने के कारण इसे कई उपशाखाओं मे विभाजित कर दिया गया है जैसे-
- अकार्बनिक रसायन,
- भौतिक रसायन,
- कार्बनिक रसायन,
- औद्योगिक रसायन,
- कृषि रसायन,
- औषधि रसायन इत्यादि।
Importance of Chemistry gk Question answer in Competitive Exams
Chemistry का अध्ययन क्षेत्र अत्यंत विशाल है इसलिए इस विषय से आजकल सभी परीक्षाओं में Chemistry से अनेक Questions पूछे जाते है क्योंकि सभी विद्यार्थी इस विषय से घबराते है और इस विषय को कठिन समझते है। लेकिन मुख्यतः सभी परीक्षाओं में केवल इसके बेसिक प्रश्नों को ही पूछा जाता है इसलिए आपको इस विषय के मुख्य बिंदुओं का गहन अध्ययन करना अति आवश्यक है। यदि आप इसके मुख्य बिंदुओं को सही प्रकार से अध्ययन कर लेते है तो आपको आगामी होने वाली परीक्षाओं में इसका अत्यंत लाभ होगा, इसलिए हमने इस विषय के सभी मुख्य प्रश्नों का समावेश इस क्विज़ के द्वारा किया है जिससे आपका इस विषय पर अपनी पकड़ को मजबूती मिले और आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सके।