जीव विज्ञान (Biology Gk Questions), विज्ञान की वह शाखा है जिसमें जीवधारियों का अध्ययन किया जाता है। Biology शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लेमार्क (फ्रांस) और ट्रेविरेनस (जर्मनी) नामक वैज्ञानिकों ने 1802 ई. ने किया था। Biology शब्द ग्रीक भाषा के बायोस (Bios) जिसका अर्थ है जीवन तथा लोगोस (Logous) जिसका अर्थ है अध्ययन से मिलकर बना है। अरस्तू को जीव विज्ञान का जनक कहा जाता है।
हमने सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के आए हुए प्रश्न एवं आगामी परीक्षाओं में संभावित आने वाले प्रश्नों का क्विज़ तैयार किया है जिससे आपको Biology के सभी महत्वपूर्ण Questions and Answers का सही से अभ्यास हो सके इसलिए आप नीचे दिए गए क्विज़ को हल करें एवं अपनी तैयारी परखे।
Biology Gk Questions in Hindi Quiz
पीला “
समुद्री घोड़ा
केरोटिन
वे जन्तु जो जल और थल दोनों पर रहते है
लाल रक्त कौशिकाओं द्वारा
वृक्क में
पोलियो-बन्दर “
घटपर्णी
ओस्मोरेगुलेशन
Important Biology Gk Questions Answers Quiz in Hindi
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न एवं उनके उत्तर हिन्दी भाषा में
Chemistry Gk Question Answer in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए यहाँ click करें तथा इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को अपने अध्ययन सामग्री में शामिल करें
जीवधारियों का वर्गीकरण (Classification of Organisms)
जीव वैज्ञानिकों ने जीवों क उनके गुण, स्वभाव, जनन आदि के आधार पर वर्गीकृत किया है। यह वर्गीकरण जैविक आधार पर किया गया है, इसलिए इसे जैविक वर्गीकरण भी कह जाता है। स्वीडन के प्राकृतिक वैज्ञानिक कैरोलस लिनीयस ने वर्गीकरण प्रणाली की शुरुआत की थी तथा आधुनिक वर्गीकरण की नींव रखी थी इसलिए इन्हें आधुनिक वर्गिकी का पिता कहा जाता है। इनकी किताब सिस्टेमा नैचरे में वर्गीकरण की व्यवस्था तथा द्विपद नाम पद्धति की संकल्पना सामने रखी। इसके अनुसार प्रत्येक जीव के नाम के दो शब्द होते है जिसमें पहला शब्द वंश तथा दूसरा शब्द- जाति पद को दर्शाता है जैसे मनुष्य के लिए Homo sapiens, परंतु व्हिटकर (Whittakar) ने सम्पूर्ण जीवों को पाँच-जगत में वर्गीकृत किया। जीवधारियों का पाँच-जगत वर्गीकरण है
- मोनेरा – मोनेरा जगत के जीवों में संगठित केन्द्रक या कोशिकाओं का अभाव होता है जैसे जीवाणु, नील-हरित शैवाल, माइकोप्लाज्मा।
- प्रोटिस्टा – इसमें एक कोशिकीय यूकैरियोटिक जीव रखे जाते है जैसे प्रोटोजोआ, डायटम, एक कोशिय शैवाल।
- कवक – कवक विषमपोषी, यूकैरियोटिक जीव है। इनकी कोशिका भित्ति काइटिन की बनी होती है। इनका शरीर कवक तन्तुओं का बना होता है। जैसे मशरूम, यीस्ट, पेनिसिलियम
- प्लांटी (पादप जगत) – इसमें सभी रंगीन, बहुकोशिकीय, प्रकाश संश्लेषी पौधे आते है। प्लांटी में सेलुलोज की कोशिका भित्ति युक्त बहुकोशिकीय, यूकैरियोटिक जीव रखे जाते है। ये प्रकाश संश्लेषण के लिए पर्णहरिम का प्रयोग करते है।
- एनीमेलिया (जन्तु जगत) – इनकी कोशिकाओं में कोशिका भित्ति नहीं पाई जाती है। इनमें पोषण प्राणिसमभोजी होता है जैसे केंचुआ, तिल चट्टा स्टारफिश, सरिसर्प, स्तनधारी आदि जन्तु आते है।
जीव विज्ञान के भाग – Parts of Biology
अरस्तू को जीव विज्ञान का पिता कहा जाता है क्योंकि इन्होंने लगभग हर जीव के बारे में विस्तार से बताया है। अरस्तू द्वारा इसके दो प्रमुख भाग है
जन्तु विज्ञान – इसमें जन्तुओं का अध्ययन किया जाता है इसके जनक अरस्तू है
वनस्पति विज्ञान – इसमें पेड़-पौधों का अध्ययन किया जाता है इसके जनक थियोफ्रेस्टस को कहा जाता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में Biology Gk Questions की महत्वता
आजकल लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के GK भाग में General Science के सभी विषय जैसे Physics Chemistry और Biology के Questions की बहुलता पाई जाती है क्योंकि यह विषय अत्यंत विशाल है तथा मानव जीवन में की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी परीक्षाओं में इस विषय से अनेक प्रश्न पूछे जाते है।