11 May Current Affairs

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 11 May Current Affairs हिन्दी में उपलब्द किया गया है कृपया इसे अपनी अध्ययन सामग्री मे संमलित कर लाभ लें। 11 मई वर्ष 2021 में घटित सभी घटनाक्रम इस प्रकार है।

  1. कोरोना के इलाज के लिए ‘एक्सो-सीडी 24’ दवा किस देश ने विकसित की है? – इस्राइल यह दवा 30 रोगियों को दी गई, सभी कोरोना रोगी केवल 3 से 5 दिन में कोरोना से मुक्त हो गए। एक्सो-सीडी 24 दवा साइटोकाईन स्टॉर्म का मुकाबला करने में कारगर है।
  2. हाल ही में चीनी रॉकेट लागं मार्च-5B के अवशेष किस महा सागर में गिरे है? – हिन्द महासागर। मालदीव के पास हिंद महासागर में यह रॉकेट गिरा। 8 अप्रैल, 2021 को चीन ने लॉन्ग मार्च 5 बी रॉकेट लॉन्च किया। यह रॉकेट चीन के स्पेस स्टेशन के तियान्हे (Tianhe) कोर मॉड्यूल को लेकर गया था।
  3. हाल ही में पाकिस्तान पीएम ने किस देश का दौरा किया है? – सऊदी अरब। इमरान और सऊदी ने दोनो देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग का वादा भी किया है और समझौतो पर दस्तखत किया। दोनों देशों ने एक ‘सुप्रीम कोऑर्डनेशन काउंसिल’ बनाने का फैसला किया है जो दोनों देशों के बीच समन्वय का काम करेगा। इसके अलावा आर्थिक सहयोग, रणनीतिक पार्टनरशिप, निवेश, ऊर्जा, पर्यावरण और मीडिया पार्टनरशिप को लेकर 5 ज्ञापन भी तय किए गए।
  4. सना रामचंद्र किस देश की प्रशासनिक सेवा में शामिल होने वाली पहली हिन्दू महिला बनी ? – पाकिस्तान। सना रामचंद्र कराची की रहनेवाली हैं। पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला अस्सिटेंट कमिश्नर हैं। सना ने सेंट्रल सुपीरियर सर्विस 2020 (CSS) परीक्षा को पास कर लिया है।
  5. महिला सैन्य पुलिस के पहले बैच में कितनी महिलाओों को भारतीय सेना में शामिल किया गया है? – 83 बेंगलुरु के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में कडी ट्रेनिंग के बाद 83 महिलाओों को सेना में शामिल किया गया। महिला सैनिको के पहले बैच की ट्रेनिग 6 जनवरी 2020 को शुरू हुई थी। महिला दस्ते ने कुल 61 हफ्ते तक कडी ट्रेनिग की। 2017 में महिलाओों को जवान रैंक पर भती करने का फैसला लिया गया था । सेना साल 2030 तक 1700 महिला सैनिको को कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में शामिल करने की योजना बना रही है।
  6. किस राज्य सरकार ने कोरोना रोगियो के लिए आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की है? – हरियाणा। हरियाणा सरकार ने कोरोना रोगियो के लिए फोन पर आयुवेलदक दवा की जानकारी लेने के लिए आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नम्बर- 1075 जारी किया और कहा कि कोई भी व्यक्ति आयुर्वेदिक चिकित्सको से फोन पर सलाह ले सकता है। इस के लिए एक कॉल सेंटर बनाया गया है। परामर्श के लिए वरिष्ठ आयुर्वेदिक डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं, जो सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सेवा प्रदान करेंगे।
  7. हिमंत बिस्वा सरमा हाल ही में किस राज्य के 15 वे मुख्यमंत्री बने? – असम उन्होंने सर्बानन्द सोनोवाल की जगह ली है। मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। अनुच्छेद 163 मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद राज्यपाल को सलाह देते हैं अनुच्छेद 164 राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है।
  8. किस राज्य सरकार ने ‘मनोज दास अंतराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार’ प्रदान करने का निर्णय लिया ? – उड़ीसा। राज्य सरकार ने प्रख्यात साहित्यकार मनोज दास की स्मृति में ‘मनोज दास अंतरामष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार’ प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि हाई स्कूल के छात्रों को उनके रचनात्मक कायों के लिए ‘मनोज-किशोर साहित्य प्रतिभा पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा, ताकि ओडिया और अंग्रेजी साहित्य दोनों में युवाओ के बीच रुचि विकसित हो सके। इसमें 10 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
  9. हाल ही में किसने 25वी बार माउंट एवरेस्ट चढ़कर विश्व रिकॉड बनाया है? कामी रीता शेरपा दो साल पहले 24वीं बार चढ़ते समय कामी रीता ने सात दिन के अंदर दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर एक और रिकॉड कायम किया था। कामी रीता ने पहली बार 1994 में माउंट एवरेस्ट पर फतेह हासिल की थी। रीता के बाद दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर अप्पा शेरपा और फुरबा तासी शेरपा ने 23-23 बार चढ़ाई की है।
  10. विजय दिवस कब मनाया गया? 9 मई। दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनों के आत्मसमर्पण को चिन्हित करने के लिए रूस में विजय दिवस मनाया जाता है। 9 मई, 2021 को, रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 76वी वर्षगांठ के रूप में चिन्हित किया। मॉ्स्को के रेड स्क्वायर पर एक सैन्य परेड आयोजित की गई थी। यह परेड 1995 से हर साल 9 मई को आयोजित की जाती है। इस परेड को “मॉस्को विक्ट्री डे परेड” कहा जाता है।
  11. मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब किसने जीता ? Eriena Sabalenka ने Ashley Barty को हराकर

इन्हे भी देखे

11 may current affairs
11 May Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top