MS Excel Question in Hindi with Answer

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल (What is MS Excel) – माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़, मैक ओएस एक्स (Mac OS X) और आई ओएस (iOS) के लिए माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित एक स्प्रेडसीट एप्लीकैशन है।

इसका उपयोग डाटा का भंडारण (Storage), आयोजन (Organizing), और विश्लेषण (Analyzing) मे किया जाता है। इसमें गणना (calculation), ग्राफिग टूल (Graphing Tool), पिवट टेबल (Pivot Table), और मैक्रो प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Macro Programming Language) जिसे Visual Basic भी कहा जाता है, जैसे फीचर होते है। एक्सेल, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक अभिन्न अंग है।

MS Excel in Hindi

एक्सेल क्या है – माइक्रोसॉफ्ट एक्सल एक इलेक्ट्रानिक स्प्रेडशीट है। यह एप्लीकेशन आपको एक साथ हजारों केलकुलेशन करने की सुविधा प्रदान करता है। वर्तमान में इस एप्लीकेशन का प्रयोग काफी अधिक किया जाता है। एक्सल फ़ाइल को ओपन करने पर एक वर्कबुक प्रदर्शित होगा, जिसमें तीन वर्कशीट बाई डिफ़ॉल्ट प्रदर्शित होते है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार नई शीट को ओपन कर उन्हें नाम दे सकते है।

Top MS Excel Question and Answer in Hindi

  1. स्प्रैडशीट में डाटा………. के रूप में होता है
    • कॉलम
    • रो
    • टेबल
    • इनमें से कोई नहीं
  2. एक पेपर पर तैयार की गई वर्क शीट और इलेक्ट्रॉनिक वर्क शीट में अंतर होता है
    • रो और कॉलम
    • हेडिंग
    • गति
    • उपरोक्त में से कोई नहीं
  3. एक वर्कबुक में बाई डिफाॅल्ट कितनी शीट होती हैं?
    • दो
    • तीन
    • चार
    • पाँच
  4. एक्सेल 2003 में कितने कॉलम होते हैं?
    • 156
    • 190
    • 256
    • 290
  5. एम एस एक्सेल 2003 में रो की अधिकतम संख्या कितनी होती है?
    • 62236
    • 63326
    • 64436
    • 65536
  6. नेम बॉक्स के दाई ओर………..बॉक्स होता है।
    • फॉर्मूला बार
    • एड्रैस बार
    • पिक्चर बार
    • इनमें से कोई नहीं
  7. एम एस एक्सेल 2007 में फाइल सेव करने का एक्सटेंशन ………है।
    • .xml
    • .xlsx
    • .muv
    • .auv
  8. वर्कबुक को खोलने के लिए फाइल टैब की किस कमाण्ड का प्रयोग किया जाता है?
    • Open
    • New
    • Start
    • इनमें से कोई नहीं
  9. एक्सेल में एक नई शीट जोड़ने के लिए shortcut key (कुंजी) होती है
    • Alt+Shift+F1
    • Ctrl+1
    • Shift+F1
    • A और C दोनो
  10. (:) कोलन का प्रयोग निम्न में से किसलिए किया जाता है?
    • सेल सिलेक्ट
    • सेल अण्डू
    • सेल रेंज
    • सेल रिमूव
  11. फंक्शन लगाते समय रेंज देने के लिए किस रेफरेन्स ऑपरेटर का प्रयोग किया जाता है?
    • ;
    • &
    • : कोलन
    • =
  12. सिलेक्ट की गई रेंज में चार्ट बनाने के लिए कीबोर्ड की Shortcut Key होती है।
    • F2
    • F4
    • F8
    • F11
  13. किसी वर्कबुक में शीट पर टॉप,  बॉटस, लेफ्ट , राइट आदि को सेट करने के लिए ……. टैब का प्रयोग किया जाता है।
    • पेज
    • मार्जिन
    • हेडर
    • फुटर
  14. सेव आइकन एक्सेल 2007/2010 में किस टूलबार पर स्थित है?
    • मैन्यू टूलबार
    • फॉर्मेट टूलबार
    • क्विक एक्सेस टूलबार
    • स्टैंडर्ड टूलबार
  15. स्प्रेडशीट पर वर्कशीट को अन्य नाम से सेव करने के लिए किस कमाण्ड का प्रयोग किया जाता है?
    • Save
    • Save As
    • A और B दोनों
    • इनमें से कोई नहीं
  16. निम्न में से किस मेन्यू ऑप्शन द्वारा सक्सेल में टैक्सट को कट, कॉपी, पेस्ट, डिलीट करने में  प्रयोग किया जाता है।
    • एडिट मेन्यू
    • फाइल मेन्यू
    • टूल मेन्यू
    • फॉर्मैट मेन्यू
  17. वर्कशीट में डाटा को मैनीपुलेट (आगे संचालित करने के लिए) कराने के लिए ओवरटाइपिंग मोड तथा………….. मोड का प्रयोग किया जाता है।
    • क्रिएटिंग
    • एडिटिंग
    • मैनेजिंग
    • इनमें से कोई नही
  18. कॉलम C व D के बीच में एक और कॉलम इनसर्ट करने के लिए किस कॉलम को सिलेक्ट करेंगे?
    • कॉलम C
    • कॉलम D
    • कॉलम C,D,E
    • कॉलम B,C,D
  19. संख्या की एन्ट्री को …….. भी कहा जाता है।
    • टैक्सट एण्ट्री
    • वैल्यू
    • लेबल
    • सिम्बल
  20. किसी टेक्सट का स्टाइल , फेस ,साइज बदलने की शॉर्टकट कुंजी………..है।
    • Ctrl+P
    • Ctrl+Shift+A
    • Ctrl+Shift+P
    • Ctrl+Shift+S
  21. एम एस एक्सेल में सिर्फ डेट जानने के लिए किस फंक्शन का प्रयोग किया जाता है?
    • Today
    • Now
    • Time
    • Calendar
  22. एम एस एक्सेल में भाग का शेषफल ज्ञात करने के लिए किस फंक्शन का प्रयोग किया जाता है?
    • TNT
    • FACT
    • MOD
    • DIV
  23. एक्सेल वर्कबुक निम्न में किन के सयोजन से बनती है
    • वर्कबुक
    • वर्कशीट
    • वर्कशीट और चार्ट
    • चार्ट
  24. एमएस एक्सेल में आप किस प्रकार एक सेल को सक्रिय कर सकते है।
    • टैब कुंजी द्वारा
    • सेल पर क्लिक करके
    • ऐरो कुंजी द्वारा
    • उपरोक्त सभी

इन्हे भी देखे –

M S Excel Shortcut Keys

  • Excel में नई शीट जोडने के लिए शॉर्टकटकमाण्ड = Alt + Shift + F1 या Shift + F11
  • F4 = पिछली कमाण्ड को रिपीट करने के लिए
  • Ctrl + W = वर्कबुक को बन्द करने के लिए
  • Ctrl + F2 = Print preview
  • Shift + F9 = एक्टिव वर्कशीट की गणना के लिए
  • Ctrl + Shift + U = फाॅर्मूला बार हटाने के लिए
  • एम एस एक्सल में प्राथमिकता का क्रम = %,^,*,÷,×,=
  • एम एस एक्सल में जूम की क्षमता = 400%

M.S. Excel के महत्वपूर्ण बिन्दु

वर्कबुक – यह अनेक वर्कशीट का कलेक्शन है। वर्कबुक व्यवस्थित तरीके से आपको कार्य करने की सुविधा उपलब्द कराता है। वर्कबुक में नवीगेशन बटन के माध्यम से एक वर्कशीट से दूसरे वर्कशीट पर जा सकते है। जब आप एक्सल फ़ाइल ओपन करते है टो स्क्रीन पर एक वर्कबुक प्रदर्शित होती है जिसमें तीन वर्कशीट बाई डिफ़ॉल्ट प्रदर्शित होती है। एक वर्कबुक में अधिकतम 300 वर्कशीट खोले जा सकते है।

वर्कशीट – यह रो और कॉलम को मिलाकर बनती है। यह एक ऑर्गेनाइजेशन के फाइनेंशियल वर्कशीट प्रोजेक्ट थीसिस इत्यादि की प्लानिंग के लिए प्रयोग की जाती है।

रो – ये सेल्स से बना हॉरिजॉन्टल ब्लाक होता है जो वर्कशीट की पूरी चोड़ाई सेम बाएं से दायें की ओर चलता है। रो में वर्कशीट के बाएं किनारे पर, ऊपर से नीचे की ओर नंबर डाले जाते है। वर्कशीट में अधिकतम 65536 रो होते है।

कॉलम – यह सेल का एक वर्टिकल ब्लॉक होता है जो पूरी वर्कशीट में चलता है। एक कॉलम से दूसरे कॉलम में जाने के लिए एरो keys या माउस का प्रयोग किया जाता है। एक वर्कशीट में 16384 कॉलम (ms excel 2007) होते है (ms excel 2003 256 कॉलम)

सेल – सेल, रो और कॉलम का इंटरसेक्शन होता है। सेल में किसी प्रकसर की एंट्री करने से पहले सेल को ऐक्टिव करना आवश्यक है। सेल को ऐक्टिव करने के लिए सेल पर माउस से क्लिक करना होता है क्लिक करने से सेल सलेक्ट हो जाता है तथा आप उक्त सेल में कार्य कर सकते है।

फ़ंक्शन – फ़ंक्शन पहले से निर्धारित फार्मूला होते है जिनकी सहायता से आप जटिल से जटिल गणना कर सकते है। इसमें ऐसे सेकंडों फ़ंक्शन है जिनकी सहायता से आप इंजीनियरिंग गणनायें, सांख्यकीय गणनायें, वित्तीय गणनायें, तथा पाठ्य संबंधी बहुत से कार्य कर सकते है।

फार्मूला – एक्सेल में फार्मूला हमेशा (=) के चिन्ह से शुरू होता है। आप एक्सेल में फार्मूला का प्रयोग हजारों डाटा में एक साथ कर सकते है।

फार्मूला बार – फार्मूला बार एक कॉन्स्टेन्ट वैल्यू या फार्मूला, जो ऐक्टिव सेल में प्रयोग होता है, को प्रदर्शित करता है। फार्मूला बार का प्रयोग सेल कॉन्टेन्टस को Edit करने के लिए भी होता है।

नेम बॉक्स – नेम बॉक्स, फार्मूला बार के बाएं किनारे पर होता है। यह सलेक्टेड सेल, चार्ट, Item या ड्रॉइंग ऑब्जेक्ट की स्थिति बताता है। यदि B6 पर कोई एन्ट्री किया गया है तो उस सेल को ऐक्टिव करते ही नेम बॉक्स में B6 प्रदर्शित होने लगेगा।

स्क्रॉल बार – स्क्रॉल बटन्स का प्रयोग शीट में शीघ्रता से मूव करने के लिए किया जाता है।

ऐक्टिव वर्कशीट – वर्तमान में हम जिस वर्कशीट पर काम कर रहे है वह वर्कशीट ऐक्टिव वर्कशीट कहलाता है।

शीट टैब – एक टैब, एक वर्कबुक विंडो के नीचे की ओर होता है जो एक वर्कशीट का नाम प्रदर्शित करता है। नेविगेशन बटन का प्रयोग कर आप एक शीट से दूसरे शीट पर जा सकते है।

About MS Excel in Hindi

  • यह एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम है- Excel का एक्टेशंन – .xlsx
  • Excel में निर्मित फाइल Work Book कहलाती है –
  • प्रत्येक वर्कबुक में तीन वर्कशीट होती है।
  • वर्कशीट की संख्या आवश्यकतानुसार घटाई या बढाई जा सकती है।
  • वर्कशीट रो (Row) और कॉलम (Column) में विभाजित होती है।
  • रो तथा कॉलम का मिलान बिंदू सेल (Cell) कहलाता है।
  • Excel 2010 में वर्कशीट में 1048576 रो (Row) तथा 16384 कॉलम (Column) होते है।
  • Column – A से शुरू होकर XFD तक होते है।
  • वर्कशीट की सबसे छोटी इकाई – सेल है।
  • Cell, Excel का बेसिक Building Bock कहलाता है
  • Excel में फॉर्मूला
  • प्रत्येक फॉर्मूला = चिन्ह से शुरू होता है।
  • Excel में घटाव के लिए चिन्ह लगाकर SUM फॉर्मूला प्रयोग होता है।
  • Excel में वर्कशीट का नाम अधिकतम 31 कैरेक्टर तक हो सकता है
  • एक्सेल एक स्प्रेडशीट एप्लीकैशन है जिसे माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किया गया है।
  • एक स्प्रेडशीट मुख्यतः एकल (single) स्पेडशीत है जो रो (संख्याओं द्वारा निर्दिष्ट) और कॉलमों (अक्षरों द्वारा निर्दिष्ट) की एक मैट्रिक्स होती है।
  • एक्सेल का प्राथमिक उदेश्य बुनियादी और जटिल गणितीय परिकलन करना है।
  • एक एक्सेल फ़ाइल एक वर्कबुक होती है, जिसमें एक या एक से अधिक वर्क शीट हो सकती है।
  • सॉर्ट (क्रमवार लगाना) एक सामान्य स्प्रेडशीट कार्य है जिससे आप आसानी से अपने डेटा को पुनः व्यवस्थित कर सकते है।
  • आप डेटा को फ़िल्टर (अलग करना) करके केवल उन्ही रो को प्रदर्शित कर सकते है  जो आपके द्वारा निर्दिष्ट कये गये मापदंड से मेल खाती है , और उन रो को छुपा सकते है जो आप प्रदर्शित नहीं करना चाहते है।
  • हैडर जानकारी का वो भाग है , जो दस्तावेज के मुख्य भाग के ऊपर प्रिंट किया जाता है और फूटर जानकारी का वो भाग है , जो दस्तावेज के मुख्य भाग के नीचे प्रिंट किया जाता है।
  • आप प्रिंट डायलॉग बॉक्स के, प्रिंट रेंज अनुभाग में उपयुक्त विकल्पों का उपयोग करके पेजों की एक श्रेणी को प्रिंट कर सकते है।
  • वह जिसमें सापेक्ष अनुपात या पूर्ण में किसी वस्तु का कितना योगदान है प्रदर्शित करना होता है, उसमें पाई चार्ट बहुत उपयोगी होते है।
  • फार्मूला टेक्स्ट का एक टुकड़ा है जोकि एक्सेल को बताता है कि उसको क्या कैलकुलेट करना है।
  • पूर्वनिर्धारित फॉर्मूले को फंक्शन कहते है,  जो एक कैलकुलेशन निष्पादित करने के लिए एक विशेष मान को एक विशेष क्रम में उपयोग करता है।
  • एक्सेल टेबल का उदेश्य बहुत सारी जानकारी को एक सुसंगत तरीके से रखना है ताकि वर्क शीट को आसानी से फॉर्मेट, सॉर्ट, और फ़िल्टर किया जा सके।
MS Excel
MS Excel Questions

Leave a Reply

Scroll to top