Clock Reasoning Questions in Hindi

घड़ी (clock reasoning Questions in Hindi) एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग हम समय को दर्शाने के लिए करते है, इस उपकरण में घंटे, मिनट, सेकेंड के रूप में समय को व्यक्त किया जाता है। समय की सही जानकारी रखने के लिए घड़ी का प्रयोग किया जाता है।

प्रतियोगी परीक्षाओं मे reasoning में अक्सर घड़ी clock संबंधी Questions पूछे जाते रहे है। घड़ी के चार अवयव होते है – डायल , घंटे की सुई , मिनट की सुई, सेकेंड की सुई

Reasoning Clock Questions Answers

Answers Key नीचे दी गई है प्रश्नों को हल कर अपना उत्तर चेक करें –

  1. मिनट की सुई 6 मिनट मे कितने डिग्री का कोण बनाएगी ?
    • 6 डिग्री
    • 12 डिग्री
    • 24 डिग्री
    • 36 डिग्री
  2. 12 घंटे मे संपाती कितनी बार बनता है ?
    • 12
    • 22
    • 11
    • 24
  3. 03:40 बजे मिनट और घंटे की सुई के बीच कितने डिग्री का कोण बनेगा ?
    • 320 डिग्री
    • 340 या 20 डिग्री
    • 360 डिग्री
    • कोई नहीं
  4. गाड़ी की सुईयां सायं 2 बजे से 7 बजे तक कितनी बार समकोण बनाएगी ?
    • 10 बार
    • 9 बार
    • 8 बार
    • इनमे से कोई नहीं
  5. 4 बजकर 15 मिनट पर घंटे और मिनट की सुई के मध्य कितने डिग्री का कोण बनेगा ?
    • 30 डिग्री
    • 60 डिग्री
    • 37.5 डिग्री
    • 45 डिग्री
  6. सुबह 4 बजे से 10 बजे के बीच घड़ी की सुईयां कितनी बार ऊपर नीचे होंगी ?
    • 5 बार
    • 6 बार
    • 11 बार
    • 23 बार
  7. यदि कोई घड़ी किसी दर्पण मे पौने तीन बजे का समय बता रही है तो वास्तविक समय क्या होगा ?
    • 07:30
    • 09:15
    • 08:45
    • 06:45
  8. एक कक्षा मे शिक्षक 09:55 बजे पहुँचा और पप्पू 45 मिनट बाद आया उसे 10 मिनट की देरी हुई टी शिक्षक नियमित समय से कितना समय पहले पहुँचा ?
    • 10 मिनट
    • 15 मिनट
    • 45 मिनट
    • 35 मिनट
  9. दो घड़ियों मे से एक 5 मिनट तेज हो जाती है तथा दूसरी घड़ी 5 मिनट सुस्त हो जाती है यदि दोनों घड़िया दोपहर 12 बजे एक समान समय बताती है तो वे पुनः एक साथ कब एक समान समय बताएंगी ?
    • 60
    • 62
    • 76
    • 72
  10. जयपुर से हर 30 मिनट मे एक बस दिल्ली के लिए रवाना होती है। एक पुछताछ क्लर्क ने बताया की एक बस अभी 10 मिनट पहले छूटी है और अगली बस 09:35 पर आएगी तो ये सूचना किस वक्त पर दी गई ?
    • 09:15 बजे
    • 08:55 बजे
    • 09:08 बजे
    • 09:10 बजे
  11. एक बस पड़ाव मे निम्नलिखित सूचना प्रसारित की जा रही थी, सूरत के लिए 15 मिनट पहले एक बस खुल चुकी है, नियमानुसार प्रत्येक 45 मिनट के बाद सूरत के लिए एक बस है। अगली बस का निर्धारित समय 08:30 AM है बताइए की कितने बजे यह जानकारी प्रसारित की गई थी ?
    • 08:00 AM
    • 09:00 AM
    • 10:45 AM
    • 08:15 AM
  12. दिल्ली से आगरा के लिए हर 40 मिनट मे एक बस चलती है। पूछताछ ऑफिसर ने बताया की बस 10 मिनट पहले निकाल चुकी है। दूसरी बस सुबह 10:45 मिनट पर निकलेगी। पूछताछ ऑफिसर ने यात्री को किस वक्त सूचना दी ?
    • 09:55 AM
    • 10:05 AM
    • 10:35 AM
    • 10:15 AM
  13. मयंक अपने ऑफिस पर 08:30 पर पहुँच गया जो 15 मिनट समयपूर्व था। बताइए ऑफिस का निर्धारित समय क्या था ?
    • 08:30
    • 08:15
    • 08:45
    • 08:05
  14. यदि जल प्रतिबिम्बित समय 10 बजकर 15 मिनट हो रहे हो तो इस स्थिति मे वास्तविक समय क्या होगा ?
    • 08:11
    • 11:15
    • 03:50
    • 02:45
  15. यदि किसी घड़ी मे वास्तविक समय 3 बजकर 15 मिनट हो रहा हो तो इस स्थिति मे दर्पण मे समय क्या होगा ?
    • 08:45
    • 09:15
    • 08:15
    • 09:45
  16. यदि किसी लम्बवत दर्पण मे प्रतिबिम्बित समय 1 बजकर 40 मिनट हो रहा हो तो वास्तविक समय क्या होगा ?
    • 11:40
    • 05:45
    • 10:20
    • 11:20
  17. एक घड़ी 4 बजे का समय दर्शा रही है, घंटे कइ सुई के 90 डिग्री घूमने के बाद क्या समय होगा?
    • 6 बजे
    • 7 बजे
    • 8 बजे
    • 9 बजे
  18. यदि किसी घड़ी मे 10 बजकर 10 मिनट हो रहे हो तो इस स्थिति में घंटे और मिनट की सुई के कोण का माप क्या होगा ?
    • 105 डिग्री
    • 115 डिग्री
    • 125 डिग्री
    • 75 डिग्री
  19. शाम के चार बजे से शाम के 10 बजे तक घड़ी की सुइयाँ कितनी बार एक-दूसरे के साथ 90 डिग्री का कोण बनती है
    • 9
    • 12
    • 6
    • 11
  20. 7:20 मिनट पर घड़ी की बड़ी और छोटी सुई के बीच कितने अंश का कोण बनेगा ?
    • 160 डिग्री
    • 100 डिग्री
    • 260 डिग्री
    • 120 डिग्री

Answers Key

136 डिग्री972
211 बार1009:15 बजे
3कोई नहीं1108:00 AM
49 बार121.:15 AM
537.5 डिग्री1308:45
66 बार1408:11
709:151508:45
835 मिनट1610:20
Clock Reasoning Questions in Hindi
17 – 7 बजे 19 – 11 बार
18 – 105 डिग्री20 – 100 डिग्री
Clock Reasoning Questions in Hindi

Clock Reasoning Questions Quiz घड़ी के प्रश्न

Q.1- यदि घड़ी में 3 बजे हों और उसकी मिनट की सुई उत्तर दिशा में है तो घंटे की सुई की दिशा बताइए-

  • दक्षिण
  • पश्चिम
  • पूर्व
  • उत्तर
उत्तर देखे
पूर्व

Q.2-यदि 04:30 पर घड़ी की सुई पुरव दिशा में हो तो घंटे की सुई की दिशा ज्ञात करें

  • उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण
  • उत्तर
उत्तर देखे
उत्तर-पूर्व

Q.3- 12 बजे घड़ी की दोनों सुइयाँ साथ-साथ है, तो लगभग कितनी देर बाद (निकतम मिनट तक) वे पुनः एक साथ होंगी-

  • 2 घण्टा 5 मिनट
  • 1 घण्टा 10 मिनट
  • 1 घण्टा 5 मिनट
  • 1 घण्टा 55 मिनट
उत्तर देखे
1 घण्टा 5 मिनट

 Q.4- एक दीवार घड़ी में समय अपराह्न 03:25 दिखाता है, तो घंटे की सुई और मिनट की सुई के बीच नयुकोण क्या होगा-

  • 40.5
  • 48.5
  • 47.5
  • 45.5
उत्तर देखे
47.5

Q.5- यदि 3 बजे घंटे की सुई दक्षिण दिशा में है, तथा फिर घड़ी को 135 डिग्री वामावर्त घुमा दिया गया है तो बताइए रात 10 बजे मिनट की सुई किस दिशा में होगी-

  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण-पूर्व
उत्तर देखे
उत्तर-पश्चिम

Q.6- यदि घड़ी 07:30 बजे घंटे की सुई उत्तर-पश्चिम दिशा बताती है। घड़ी को 135 वामावर्त घूमने के बाद 9 बजे मिनट की सुई की दिशा होगी-

  • पश्चिम
  • उत्तर
  • पूर्व
  • दक्षिण
उत्तर देखे
दक्षिण

Q.7- एक घड़ी प्रतिदिन १५ मिनट तेज हो जाती है। यदि ठीक 12 बजे दोपहर को सही समय के साथ मिला दी जाए तो यह सुबह 4 बजे क्या समय दर्शाएगी ?

  • 04:10
  • 05:10
  • 04:15
  • 04:12
उत्तर देखे
04:10

Q.8 – अगर एक घड़ी के डायल को 3 बराबर भागों में बाँटा जाए की हर भाग के अंक का योग बराबर हो तो वह योग होगा-

  • 16
  • 26
  • 21
  • 22
उत्तर देखे
26

Q.9- कपिल की घड़ी में 1 से 12 तक के अंकों के स्थान पर बिन्दु निशान लगे हुए है। यदि उसकी घड़ी में 7 बज रहा हो और उसे एक दर्पण के सामने रखे तो दर्पण में बने प्रतिबिम्ब में उसे क्या सनी दिखाई देगा?

  • 04:00
  • 05:00
  • 03:00
  • 04:40
उत्तर देखे
05:00

Q.10- 9 बजकर 30 मिनट पर घड़ी की दोनों सुइयों के बीच का कोण-

  • 105 डिग्री
  • 110 डिग्री
  • 120 डिग्री
  • 115 डिग्री
उत्तर देखे
105 डिग्री

Q.11- रात के 9 बजे घंटे का कांटा उत्तर की ओर होता है। सुबह के 6:30 बजे मिनट का कांटा किस दिशा में होगा-

  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम
उत्तर देखे
उत्तर-पश्चिम

Q.12- एक घड़ी को आईने के सामने रखने पर लगता है की 7 बजकर 10 मिनट का समय हुआ है, घड़ी में सही समय क्या हो रहा होगा-

  • 05:50
  • 04:50
  • 04:40
  • 05:40
उत्तर देखे
04:40

Clock Questions in Hindi PDF

इन्हें भी देखे तथा हल करें

Types of Clock Reasoning Questions in Hindi

इस Subject से मुख्यतः पाँच प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है

  1. अक्षरों के व्यवस्थिकरण पर आधारित प्रश्न :- इन clock reasoning Questions में अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमागत अक्षरों को घड़ी चाल की दिशा में या घड़ी की चाल की विपरीत दिशा में अंकों के स्थान पर व्यवस्थित करके किसी निश्चित अंक के स्थान पर कौन-सा अंग्रेजी वर्णमाला का अक्षर आएगा यह पूछा जाता है।
  2. कोण के आधार पर प्रश्न :- यहाँ प्रश्न में कोई निश्चित समय दिया गया होता है उसी निश्चित समय के आधार पर घंटे और मिनट की सुई के बीच कितने डिग्री का कोण बन रहा है ज्ञात किया जाता है
  3. मंद एवं तेज घड़ियाँ :- जब एक घड़ी वास्तविक समय से अधिक समय दर्शाती है तो इस प्रकार की घड़ी को तेज घड़ी कहा जाता है जबकि मंद घड़ी इसके विपरीत काम समय दर्शाती है तो उसे मंद घड़ी कहा जाता है
  4. घंटे व मिनट की सुइयों की स्थिति :- मिनट एवं घंटे की सुई कुछ निश्चित आपसी सम्बन्ध प्रदर्शित करती है जैसे –
    • एक घंटे में मिनट और घंटे की सुइयां आपस मे मिलती है इस स्थिति में दोनों सुइयों के बीच 0 मिनट की दूरी होती है। तथा एक बार विपरीत दिशा में होती है इस स्थिति में दोनों सुइयों की बीच 30 मिनट की दूरी होती है तथा प्रत्येक घंटे में दोनों सुइयां एक रेखा में होती है और दोनों के बीच 0 मिनट या 30 मिनट की दूरी होती है
    • हर घंटे में मिनट और घंटे की सुई दो ब समकोण बनती है तथा दोनों सुइयों के बीच 15 मिनट की दूरी होती है
    • प्रत्येक 12 घंटे में मिनट और घंटे की सुइयां 11 बार आपस में मिलती है तथा 24 घंटे में 22 बार आपस में मिलती है
    • 12 घंटे में दोनों सुइयाँ 22 बार एक रेखा में होती है तथा 24 घंटे में 44 बार एक रेख में होती है
    • प्रत्येक 12 घंटे में ये सुइयां 22 बार समकोण तथा 24 घंटे में 44 बार समकोण बनाती है
  5. घड़ी का प्रतिबिम्ब पर आधारित प्रश्न :- जब घड़ी का किसी दर्पण द्वारा काल्पनिक प्रतिबिम्ब तो उसे घड़ी का प्रतिबिम्ब कहते है यह दो प्रकार से बना होता है
    • घड़ी का लम्बवत दर्पण प्रतिबिम्ब – जब घड़ी को लम्बवत दर्पण में देखते है तो clock का प्रतिबिम्ब पलटा दिखाई पड़ता है यानी घड़ी का दायाँ भाग बाई तरफ तथा बायाँ भाग दाई तरफ दिखाई पड़ता है जैसे घड़ी में 8 बजे का समय लम्बवत दर्पण में 4 बजे दिखाई देता है
    • घड़ी का क्षैतिज दर्पण प्रतिबिम्ब – जब किसी घड़ी को क्षैतिज दर्पण में देखा जाता है तो उसका प्रतिबिम्ब उलटा दिखाई देता है यानी घड़ी का निचला भाग ऊपर की ओर तथा ऊपरी भाग नीचे की ओर दिखाई देता है जैसे यदि घड़ी मे 3 बजे का समय हुआ है तो क्षैतिज दर्पण में उसका समय 3:30 मिनट दिखाई पड़ेगा

घड़ी संबंधित प्रश्नों की प्रतियोगी परीक्षा में उपयोगिता

यदि आप इन प्रश्नों को हल करने के लिए किसी trick का उपयोग करते हो तो अभी तो आप आसानी से इन प्रश्नों को कर पाओगे परंतु परीक्षा में यदि आप उस ट्रिक को किसी कारण वस भूल गए या उसका सही से प्रयोग नहीं किया तो आपका काफी नुकसान हो सकता है इसलिए आपको पहले इस सब्जेक्ट के सभी concepts को समझना अनिवार्य है जिससे आप परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त कर पाएंगे। Reasoning के इस विषय के सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सभी Questions का बार बार रिवीजन करने से यह सब्जेक्ट आसान हो जाएगा यहाँ हमने Clock से संबंधित सभी clock reasoning Questions Hindi भाषा में प्रदर्शित किया है

clock reasoning questions
clock reasoning questions

Leave a Reply

Scroll to top