मुख्य मैथ के सवाल हिंदी में

यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं में के लिए महत्वपूर्ण मैथ के सवाल हिंदी में उत्तर सहित प्रस्तुत है कृपया इनको हक कर अपनी तैयारी को परखे। यहाँ मैथ के मुख्य प्रश्न जो विभिनं परीक्षाओं में पूछे जा चुके है, आपके लिए संकलित किए गए है। आप इन प्रश्नों की PDF भी Download कर सकते है।PDF Download करने के लिए नीचे दिए Button पर क्लिक करें,

मैथ के सवाल हिंदी में उत्तर सहित

  1. महेश और दिनेश की वर्तमान आयु का अनुपात 9:13 है यदि प्रत्येक की आयु में से 25 वर्ष घटा दिया जाता है तो दोनों की आयु का अनुपात 1:2 हो जाता है। 10 वर्ष बाद दिनेश की आयु क्या होगी?  
    • 65 वर्ष
    • 75 वर्ष
    • 85 वर्ष
    • इनमें से कोई नहीं
  2. एक बर्तन में दूध तथा पानी का अनुपात 7:6 है तथा दूसरे बर्तन में यह अनुपात 5:3 है। दोंनों बर्तनों के मिश्रणों को किस अनुपात में मिलाया जाए कि प्राप्त मिश्रण में दूध तथा पानी का अनुपात 9:7 हो जाये?
    • 10 : 9
    • 9 : 10
    • 5 : 13
    • 13 : 5
  3. राजीव किसी वस्तु को 20% लाभ पर बेचता है। यदि वह इसे 20% कम में खरीदता तथा रू.1500 कम में बेचता तो उसे 25%का लाभ होता। वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?  
    • रू.9000
    • रू.8000
    • रू.6000
    • रू.7500
  4. एक कक्षा में नौ छात्रों का औसत अंक 73 है। इनमें से तीन ने 78, 69 तथा 58 अंक पाए है। शेष छः छात्रों का औसत अंक क्या है?  
    • 63.5
    • 64
    • 63
    • 75.33
  5. तीन संख्याओं का योग 150 है। पहली संख्या दूसरी संख्या की तीन गुनी तथा तीसरी संख्या पहली संख्या का ¾ है। सबसे बडी संख्या का वर्ग होंगा-
    • 5084
    • 2916
    • 676
    • 5184
  6. किसी वस्तु के विक्रय मूल्य से गणना करने पर 20% हानि प्राप्त होती है तो वास्तविक हानि % क्या होगा?
    • 25%
    • 16.66%
    • 20%
    • इनमें से कोई नहीं
  7. एक व्यापारी अपनी वस्तुओं का मूल्य लागत से 80% अधिक अंकित करता है। व्यापारी अपनी वस्तुओं का 3/5 भाग क्रय मूल्य पर व शेष अंकित मूल्य पर 20% की छूट पर बेचता है। व्यापारी को प्राप्त प्रतिशत लाभ क्या होगा?
    • 19.6%
    • 18.4%
    • 22.2%
    • 17.6%  
  8. 54 विद्यार्थियों की एक कक्षा में छात्र तथा छात्राओं की संख्या का अनुपात 5:4 है। 100 अंक की एक प्रतियोगिता में छात्रों का औसत प्राप्तांक 82 तथा छात्राओं का औसत प्राप्तांक 76 है, तो पूरी कक्षा का औसत प्राप्तांक होगा?  
    • 77.33
    • 78.66
    • 79.33
    • 81.33
  9. रमेश को एक परीक्षा में 978 अंक प्राप्त हुए जबकि रेश्मा को 50% अंक मिले जो रमेश को प्राप्त अंकों से 178 अंक कम है। यदि परीक्षा का उत्तीर्णांक 45% हो तो रमेश को उत्तीर्णांक से कितने अंक अधिक मिले?  
    • 268
    • 278
    • 257
    • 258
  10. राम, मोहन और श्याम के बीच कोई राशि 5:4:3 के अनुपात में वितरीत करनी थी लेकिन भूलवश वह राशि 5:3:7 के अनुपात में वितरित हो गई परिणाम स्वरूप मोहन को रू 600 कम मिले। यह राशि कितनी?
    •  रू 4500
    • रू 5400
    • रू 4800
    • रू 9600
  11. गंगा ने एक वस्तु रू 4800 में खरीदी और 15% हानि पर बेच दी। प्राप्त राशि से उसने एक दूसरी वस्तु खरीदी और 15% लाभ पर बेच दी। गंगा का कुल लाभ/हानि क्या है?
    1. रू 1080 लाभ
    1. रू 1080 हानि
    1. रू 496 लाभ
    1. रू 496 हानि
  12. 6 वर्ष पूर्व एक परिवार के 5 सदस्यों की औसत आयु 22 वर्ष थी परिवार के एक पुराने सदस्य के स्थान पर नए सदस्य के आ जाने से परिवार की वर्तमान आयु का योग 108 वर्ष हो जाता है। तो नए व पुराने सदस्य की आयु का अन्तर क्या है?
    • 30 वर्ष
    • 28 वर्ष
    • 32 वर्ष
    • 38 वर्ष
  13. तीन वर्ष पूर्व A व B की आयु का अनुपात 5:9 था। B की 12 वर्ष पूर्व तथा A की 6 वर्ष पूर्व की आयु का अन्तर 30 वर्ष था। B की वर्तमान आयु क्या है?
    • 81 वर्ष
    • 78 वर्ष
    • 72 वर्ष
    • 84 वर्ष
  14. A और B ने क्रमशः रू 25000 तथा रू 30000 के निवेश से एक व्यापार शुरू किया। व्यापार शुरू होने के 4 माह बाद C भी रू 2800 के निवेश के साथ A और B का साझेदार हो गया। अगले 2 माह बाद B अपनी पूरी राशी समेत व्यापार से बाहर हो गया। वर्ष के अन्त में A को रू 15000 प्राप्त हुए तो C को कितनी राशि प्राप्त र्हुइ?
    • रू 12800
    • रू 10400
    • रू 11200
    • रू 11600
  15. 4 वर्ष पूर्व A की आधी आयु तथा B की आयु का अनुपात 2:7 था। 8 वर्ष बाद A की आयु B की आधी आयु से 7 वर्ष अधिक हो जायेगी तो B की वर्तमान आयु क्या है?
    • 22 वर्ष
    • 18 वर्ष
    • 14 वर्ष
    • 12 वर्ष
  16. एक दुकानदार ने एक वस्तु अंकित मूल्य पर 4% छूट देकर बेची तथा 20% लाभ कमाया। यदि कोई छूट न दी जाए, तो प्रतिशत लाभ क्या होगा?
    • 22 ½%
    • 25%
    • 20%
    • 15%
  17. 9 सदस्यों के एक परिवार की औसत आयु 29 वर्ष है। यदि सबसे छोटे सदस्य की आयु 9 वर्ष हो, तो इसके जन्म के समय परिवार के अन्य सदस्यों की औसत आयु क्या थी?
    • 22.5 वर्ष
    • 20.5 वर्ष
    • 24 वर्ष
    • 26 वर्ष
  18. एक आयत की लंबाई 20% कम कर दी जाए तो चौडाई को कितने % तक बढाया जाये कि आयत के क्षेत्रफल पर कोई प्रभाव न पडे?
    • 20%
    • 16 ½%
    • 33%
    • इनमें से कोई नहीं
  19. गणेश दो प्रकार के गेहूँ क्रमशः रू 18/किग्रा तथा रू 15/किग्रा की दर से 2:3 के अनुपात में खरीदता है तथा दोनों को मिलाकर रू 17/किग्रा की दर से बेच देता है। गणेश को लगभग कितने % का लाभ हुआ?
    • 3%
    • 5%
    • 6%
    • 4%
  20. 28 आंकडों का औसत 24 है बाद में पता चला कि एक आंकडे को 82 के बजाय 40 के रूप में शामिल कर लिया गया था। इससे सही औसत में कितना अंतर रहा?  
    • 1.5
    • 2.5
    • 3.5
    • 2
  21. एक महिला और उसके पुत्र की औसत आयु 48 वर्ष है। उनकी आयु का अनुपात क्रमशः 11:5 है। 6 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात-?
    • 2:1
    • 3:4
    • 3:5
    • 5:7
  22. साक्षी और उसके पिता की वर्तमान आयु का अनुपात 1: 2 है। 10 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 18: 31 हो जायेगा, तो पिता की वर्तमान आयु क्या है?  
    • 52 वर्ष
    • 62 वर्ष
    • 64 वर्ष
    • 66 वर्ष
  23. एक सब्जी विक्रेता बेचते वक्त 20% कम वजन तौलता है और साथ ही क्रय मूल्य से 10% अधिक विक्रय मूल्य घोषित करता है। विक्रेता का लाभ % =?  
    • 37.5%
    • 25%
    • 32%
    • 30%
  24. किसी विद्यालय में 1500 विद्यार्थी है। इनमें से 39% छात्राएं है। प्रत्येक छात्र की मासिक फीस रू 780 है और प्रत्येक छात्रा की मासिक फीस छात्रों से 20% कम है। विद्यालय को प्राप्त कुल मासिक फीस कितनी है?
    • रू 1074780
    • रू 1704780
    • रू 1078740
    • रू 171478
  25. एक पिता ने अपने दो बेटों और दो बेटियों में 1 लाख रूपये बांटे। यदि प्रत्येक बेटी को मिली राशि प्रत्येक बेटे को मिली राशि से रू 10000 कम है। तो दोनों बेटों द्वारा प्राप्त कुल राशि क्या है?
    • रू 75000
    • रू 62000
    • रू 60000
    • रू 50000
  26. एक मोबाइल फोन और एक घडी की लागत मूल्य का अनुपात 3: 4 है। उनके बिक्री मूल्यों के बीच अनुपात क्या है, यदि मोबाइल फोन को 20% लाभ पर बेचा जाता है और घडी को 20% हानि पर बेचा जाता है।
    • 7: 8
    • 7: 6
    • 9: 7
    • 9: 8
  27. एक बर्तन में 36: x के अनुपात में दूध और पानी है। यदि पानी की x मात्रा मिलाई जाती है, तो अनुपात 9: 4 हो जाता है। x का मान क्या है?
    • 10 ली0
    • 6 ली0
    • 12 ली0
    • 8 ली0
  28.  x का मान बताओ- 60 का 20% + 90 का 70% – x का 250% = 80 का 50%   
    • 7
    • 14
    • 28
    • 35
  29. मुकेश, योगेश और सुरेश का वेतन 3: 4: 5 के अनुपात में है। उनके वेतन में क्रमशः 10%, 25% और 20% की वृद्धि हुई थी। यदि उनके संशोधित वेतन की कुल राशि रू 28600 है, तो मुकेश का मूल वेतन क्या था?
    • रू 8000
    • रू 6500
    • रू 6000
    • रू 10000
  30. B, A का एक-तिहाई है तो B, A से कितने % कम है?
    • 33.33%
    • 16.66%
    • 66.66%
    • 75%
  31. एक दुकानदार किसी वस्तु पर 20% की छूट देता है, उसके बावजूद वह 60% का लाभ कमाता है। यदि वस्तु का अंकित मूल्य रू 600 है तो उसकी वास्तविक लागत क्या है?
    • रू 500
    • रू 600
    • रू 300
    • रू 700
  32. 7 के प्रथम 25 गुणजों का औसत क्या होगा?
    • 84
    • 91
    • 105
    • 98
  33. एक वस्तु पर 15% की छूट, दूसरी वस्तु पर 20% की छूट के समान है। दोनों वस्तुओं का अंकित मूल्य दिए गए विकल्पों में से क्या हो सकता है?
    • रू 525, रू 625
    • रू 220, रू 250
    • रू 480, रू 360
    • रू 1080 , रू 1200
  34. 18 वर्ष पूर्व, मुरली और विजय की आयु का योगफल उनकी वर्तमान आयु के योगफल का आधा था। यदि मुरली की आयु विजय की आयु से दोगुनी है, तो मुरली की वर्तमान आयु कितनी होगी?
    • 36 वर्ष
    • 48 वर्ष
    • 24 वर्ष
    • 72 वर्ष
  35. यदि रू 800 को अनिल, सुनील और जय में इस तरह से विभाजित करे कि अनिल को सुनील से 4 गुना मिले और सुनील को जय से तीन गुना मिले। जय का हिस्सा होगा-
    • रू 40
    • रू 50
    • रू 75
    • रू 30
  36. रू 28.75 प्रति किग्रा का मिश्रण प्राप्त करने के लिए हमें रू 25 प्रति किग्रा और रू 30 प्रति किग्रा0 किस्म वाला सीमेन्ट किस अनुपात में मिलता है।
    • 1: 3
    • 2: 3
    • 1: 4
    • 1: 2
  37. केवल शिवा और राजू ही महाविद्यालय के चुनाव में खडे है। शिवा को वैध मतों के कुल 55% मत प्राप्त हुए। 20% मत अवैध भी थे। यदि कुल 7500 मत पडे, तो राजू को कुल कितने वैद्य मत प्राप्त हुए?
    • 2900
    • 3000
    • 3100
    • 2700

Chapter Wise Math Questions मैथ के सवाल हिंदी में

मैथ के सवाल हिंदी में PDF

प्रतियोगी परीक्षाओं में मैथ के प्रश्नों का महत्व

सभी परीक्षाएं में मैथ एक मुख्य विषय है। क्योंकि मैथ के प्रश्नों को हल करने में सभी विद्यार्थियों को कठनाई होती है, इसलिए हमने नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षाओं में अंकगणित से पूछे गए प्रश्नों को एकत्र कर यहाँ एक स्थान पर संकलित किया है। इसे अधिक से अधिक लाभप्रद बनाने के लिए प्रत्येक खंड में अधिक विषयवस्तु एवं अधिक जानकारी का समावेश इस प्रकार किया गया है की परीक्षार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में कोई कठनाई नहीं हो।

सतर्क प्रयासों के बाबजुद यदि इन प्रश्नों में कोई कमी तथा त्रुटि के रहने की संभावना हो सकती है। अतः आप सभी सुधि पाठकों के सुझाव सादर आमंत्रित है। धन्यबाद

मैथ के सवाल हिंदी में
मैथ के सवाल हिंदी में

Leave a Reply

Scroll to top